मनोरंजन

YouTuber 1StockF30 aka Andre Beadle Dies: यूट्यूबर आंद्रे बीडल का सड़क हादसे में दुखद निधन, न्यूयॉर्क के क्वींस में BMW X5 कार दुर्घटना में गई जान (View Pics and Watch Video)

प्रसिद्ध YouTuber आंद्रे बीडल, जिन्हें 1StockF30 के नाम से जाना जाता है, का 5 नवंबर, मंगलवार को न्यूयॉर्क के क्वींस में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया.

YouTuber 1StockF30 aka Andre Beadle Dies: यूट्यूबर आंद्रे बीडल का सड़क हादसे में दुखद निधन, न्यूयॉर्क के क्वींस में BMW X5 कार दुर्घटना में गई जान (View Pics and Watch Video)
Andre Beadle Dies in Queens Street Race (Photo Credits: X/ @nojumper)

YouTuber 1StockF30 aka Andre Beadle Dies: प्रसिद्ध YouTuber आंद्रे बीडल, जिन्हें 1StockF30 के नाम से जाना जाता है, का 5 नवंबर, मंगलवार को न्यूयॉर्क के क्वींस में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, आंद्रे बीडल अपनी BMW X5 कार में तेज गति से एक स्ट्रीट रेस में भाग ले रहे थे. क्वींस के जेएफके हवाई अड्डे के पास तेज गति के कारण बीडल ने अपनी कार पर नियंत्रण खो दिया. उनकी BMW X5 पहले बाईं लेन से फिसलते हुए एक Acura कार से टकराई और फिर एक लाइट पोस्ट से टकराने के बाद पलट गई. इस हादसे में बीडल को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

इस दुर्घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर इस हादसे की वीडियो फुटेज सामने आई, जिसमें दुर्घटना के भयावह दृश्य देखे जा सकते हैं. बीडल केवल 25 वर्ष के थे और YouTube पर कार से संबंधित सामग्री और रेसिंग से जुड़े वीडियो के लिए प्रसिद्ध थे. उनकी मृत्यु ने उनके फैंस और समुदाय को गहरा सदमा दिया है.

नहीं रहे यूट्यूबर आंद्रे बीडल:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2024 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).