Deepesh Bhan के Death पर बोली FIR टीवी शो की एक्ट्रेस कविता कौशिक, 'सदमे में हूं...वह हम सभी को छोड़ गया'
दीपेश क्रिकेट खेल रहे थे. ऐसे में वह अचानक जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Actor Deepesh Bhan Passes Away: टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं'(Bhabi Ji Ghar Par Hai) और FIR के एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया. क्रिकेट खेलने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके निधन की खबर से टीवी जगत में शोक की लहर पसर गई है.
दीपेश भान ने FIR टीवी शो के भी कलाकार रहे हैं. इस शो में लीड रोल करने वाली एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा " 41 साल की उम्र में दीपेश भान के निधन की खबर से मैं सदमे में हूं... वह बहुत ही महत्वपूर्ण कलाकार थे. वे एफ.आई.आर में, एक फिट आदमी थे, जिसने कभी भी शराब नहीं पी और ना ही उन्होंने कभी धूम्रपान किया. उन्होंनेअ पने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी नहीं किया. वह अपने पीछे एक पत्नी-एक साल का बच्चा और माता-पिता और हम सब को छोड़ कर चले गए हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे. ऐसे में वह अचानक जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
In shock, gutted ,pained with the news of Deepesh Bhan passing away at the age of 41 yesterday, a very important cast member in f.i.r , Was a fit guy who never drank/smoked or did anything to harm his health, left behind a wife n one year old child and parents and us all 💔💔 pic.twitter.com/FVkaZFT3bI
— Kavita Kaushik (@Iamkavitak) July 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

