टीवी

Bigg Boss OTT Finale: दिव्या अग्रवाल ने जीती बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी, निशांत भट्ट रहे दूसरे नंबर पर

फाइनल की रेस में दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, राकेश बापट और निशांत भट्ट थे. एक तरफ जहां प्रतीक ने कैश मनी के साथ बिग बॉस 15 का टिकट लेकर खुद को ट्रॉफी की रेस से बाहर कर दिया. वहीं निशांत को हराकर दिव्या ने बाजी मार ली है.

Bigg Boss OTT Finale: दिव्या अग्रवाल ने जीती बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी, निशांत भट्ट रहे दूसरे नंबर पर
दिव्या अग्रवाल (Image Credit: Instagram)

6 हफ्तों तक वूट (Voot) पर स्ट्रीम होने के बाद अब बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के विनर का ऐलान हो चुका है. जिसमें दिव्या अग्रवाल ने बाजी मार ली है. फिनाले में 5 कंटेस्ट बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने की रेस में थे. जहां सभी को पीछे छोड़ते हुए दिव्या अग्रवाल ने ये खिताब अपने नाम कर लिया है. शमिता शेट्टी, राकेश बापट, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल थे. जहां प्रतीक ने पहले ही पैसों से भरा बैग लेकर शो को टाटा बाय बाय कह दिया. जिसके बाद चौथे नंबर पर रहें राकेश बापट, जबकि तीसरे नंबर पर शमिता शेट्टी रही. जिसके बाद दिव्या और निशांत के बीच मुकाबला रहा. जहां दिव्या ने बाजी मार ली.

ये भी पढ़ें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).