Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार Sheezan Khan गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
तुनिषा शर्मा के मौत के मामले में वालीव पुलिस ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
Sheezan Khan Arrested in Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के मौत के मामले में वालीव पुलिस ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है. उन्हेंकल कोर्ट में पेश किया जाएगा. Tunisha Sharma Found Dead: तुनिशा का मर्डर हुआ या सुसाइड? पुलिस दोनो एंगल से करेगी जांच, मां ने को-स्टार पर लगाया गंभीर आरोप
मुंबई में 20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. तुनिषा की मां ने अभिनेता शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि तुनिषा ने अभिनेता शीजान से परेशान होकर आत्महत्या की है.
TV actress Tunisha Sharma death case | Waliv police arrested actress Tunisha Sharma's co-star Sheezan Khan by registering a case of abetment to suicide. Police registered a case under section 306 of IPC. He will be presented in court tomorrow: Waliv Police
— ANI (@ANI) December 24, 2022
आपको बता दें कि तुनिषा फिल्म फितूर में रोल कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका भी निभाई है. इसके अलावा बार बार देखो, कहानी-2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार उन्होंने काम किया है.
तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी. वे चक्रवर्तिन अशोका सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे सीरियल्स में भी नजर आई थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2022 12:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

