Naatu Naatu Wins Golden Globe: यह सिर्फ RRR की नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा की जीत है: SS राजामौली
मशहूर फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' ने सफलता की नई कहानी लिखी है. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड से नवाजा गया है.
मशहूर फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' ने सफलता की नई कहानी लिखी है. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड से नवाजा गया है. राजामौली ने इस पर कहा कि "यह सिर्फ आरआरआर की जीत नहीं है। यह समग्र रूप से भारतीय सिनेमा की जीत है। Golden Globes में इस अविश्वसनीय उपलब्धि को हासिल करने के लिए मैं अपने पेद्दन्ना, एमएम कीरावनी गारू को बधाई देता हूं. Naatu Naatu में उनकी शानदार बीट्स पर दुनिया को डांस करते देख बहुत गर्व हो रहा है."
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर 'आरआरआर' के सीक्वल के बारे में बात करते हुए राजामौली ने बताया कि इसकी स्क्रिप्ट पर कितना काम हुआ है. उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है.
Here's the moment that "Naatu Naatu" won the #GoldenGlobe for Best Original Song - Motion Picture.https://t.co/IpBnF0ZqEp pic.twitter.com/zSDO8KLQlx
— Variety (@Variety) January 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

