भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh ने अपने नए देवी गीत 'चौसठ जोगीनिया माई' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया रिलीज, हाथ में त्रिशूल लिए दुर्गा के रूप में नजर आईं एक्ट्रेस (See Pics)
हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने नए देवी गीत चौसठ जोगीनिया माई का नया पोस्टर रिलीज करते हुए इस गाना को जल्दी रिलीज करने का वादा किया है.
Akshara Singh New Song Chausath Joginiya Mai: भोजपुरी एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह अपने म्यूजिक वीडियो से आए दिन दर्शकों का दिल मोहती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने नए देवी गीत चौसठ जोगीनिया माई का नया पोस्टर रिलीज करते हुए इस गाना को जल्दी रिलीज करने का वादा किया है. अक्षरा पोस्टर में मां दुर्गा के रुप में लाल साड़ी पहनकर हाथ में त्रिशूल थामे हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, देवी के गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, यह गीत जल्द रिलीज होगा. एक नए अवतार और अथक प्रयास से इस बार माता रानी और आपके लिए. देखिए अक्षरा का नया अवतार:
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)