Mission Start Ab: आशाजनक स्टार्टअप्स की खोज और उन्हें सशक्त बनाने के लिए Prime Video लेकर आया है 'मिशन स्टार्ट अब', 19 दिसंबर को होगा प्रीमियर (View Pics)
प्राइम वीडियो ने अपने ओरिजनल रिअलिटी सिरीज 'मिशन स्टार्ट अब' की शुरुआत की घोषणा की है. यह अपनी तरह की अनूठी सीरीज इन उभरते उद्यमियों की दृढ़ता और अटूट दृढ़ संकल्प को दर्शाएगी.
Mission Start Ab: प्राइम वीडियो ने अपने ओरिजनल रिअलिटी सिरीज 'मिशन स्टार्ट अब' की शुरुआत की घोषणा की है. यह अपनी तरह की अनूठी सीरीज इन उभरते उद्यमियों की दृढ़ता और अटूट दृढ़ संकल्प को दर्शाएगी. इस सिरीज का वैश्विक प्रीमियर 19 दिसंबर को होने वाला है. सीरीज की कल्पना और विकास भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय के सहयोग से किया गया है, जिसका लक्ष्य भारत के विभिन्न हिस्सों से उद्यमियों की पहचान करना और उन्हें संभावित यूनिकॉर्न बनाने के लिए सशक्त बनाना है. Fighter Teaser Out: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर एक्शन से भरी फिल्म 'फाइटर' का टीजर हुआ रिलीज, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
सीरीज में भारत के तीन अत्यधिक जानकार और अनुभवी निवेशक - कुणाल बहल (टाइटन कैपिटल), अनीशा सिंह (शी कैपिटल), और मनीष चौधरी (वॉव स्किन साइंस) शामिल होंगे. जो जज और मेंटर के रूप में काम करेंगे. वे प्रतियोगियों को अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करेंगे. मसाबा गुप्ता और साइरस साहूकार इस सीरीज की मेजबानी करेंगे. इंद्रजीत रे 'मिशन स्टार्ट अब' के कार्यकारी निर्माता हैं और सीरीज एंडेमोल शाइन इंडिया प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

