टीवी

Deadly Attack On Gori Nagori: Bigg Boss 16  फेम गोरी नागोरी और उनकी टीम पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस से निराश एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर Ashok Gahlot-Sachin Pilot से मांगी मदद (Watch Video)

गोरी ने लिखा, किशनगढ़ बुलाया और मुझ पर और मेरी टीम पर बहुत ज्यादा बुरी तरह से मेरी जीजू और उनके दोस्त भाई इन सब ने हमला करा और मैं कंप्लेंट गई कराने तो पुलिस वालों ने मेरी कंप्लेंट नहीं ली बोला कि घर का मामला है घर में निपटा लो.

Deadly Attack On Gori Nagori: Bigg Boss 16  फेम गोरी नागोरी और उनकी टीम पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस से निराश एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर Ashok Gahlot-Sachin Pilot से मांगी मदद (Watch Video)
गोरी नागौरी (Photo Credits: Instagram)

Deadly Attack On Gori Nagori: बिग बॉस 16 फेम गोरी नागोरी और उनकी टीम पर जानलेवा हमला हुआ है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए हमले की जानकारी शेयर की  है. साथ ही उन्होंने बताया है कि पुलिस ने केस दर्ज करने मना कर दिया है और अब जाकर उन्होंने अशोक गहलोत और सचिन पायलट से मदद की गुहार लगाई है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग गोरी नागौरी और उनकी टीम को पीट रहे हैं.

गोरी नागोरी ने लिखा, हेलो दोस्तों मैं आपकी गोरी और आज जो मेरे साथ हुआ ऐसा किसी के साथ ना हो तो इसी के कारण मैं यह वीडियो अपलोड कर रही हूं, दोस्तों 22 मई को मेरी बहन की शादी थी जैसे कि मैं Merta सिटी रहती हूं और मेरे Father और भाई नहीं है तो मेरा एक बड़ा जीजा Javed Hussin है जिन्होंने वैसे बोला कि आप शादी को किशनगढ़ में कर लो मैं सारा इंतजाम करा दूंगा तो मैंने उनके कहने पर किशनगढ़ शादी करी और मुझे नहीं पता था कि इनकी यह सारी साजिश है.

गोरी ने आगे लिखा, किशनगढ़ बुलाया और मुझ पर और मेरी टीम पर बहुत ज्यादा बुरी तरह से मेरी जीजू और उनके दोस्त भाई इन सब ने हमला करा और मैं कंप्लेंट गई कराने तो पुलिस वालों ने मेरी कंप्लेंट नहीं ली बोला कि घर का मामला है घर में निपटा लो और पुलिस वालों ने मुझे बहुत देर तक बिठाए रखा और बोला की सेल्फी लो मैं एक अकेली लड़की हूं घर में और मेरी मां है और हमें इन सब लोगों से खतरा है.

गोरी ने आगे लिखा, अगर मेरी जान को कुछ भी होता है मुझे मेरी मा मेरी टीम को कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार यह लोग होंगे जिनके वीडियो में मैंने नाम लिए हैं और मैं बस यही दरकाश करूंगी. राजस्थान के लोगों से मुझे सपोर्ट मैं यही चाहूंगी राजस्थान सरकार से सर अशोक गहलोत जी और सचिन पायलट जी से कि मुझे सपोर्ट करें और जल्द से जल्द न्याय दिलाए और जिसकी गलती है उसको सजा मिले मेरी जान को खतरा है.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).