एजेंसी न्यूज

Nawazuddin ने Kangana Ranuat की फिल्म Tiku Weds Sheru के प्रमोशन में जोड़ा Hrithik Roshan का नाम, जानिए Salman, Srk और Aamir के साथ क्या है कनेक्शन (Watch Video)

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कंगना रनौत द्वारा निर्मित 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रचार के दौरान एक्टर ऋतिक रोशन के नाम का जिक्र किया. ज्ञात हो कि एक्ट्रेस कंगना और रितिक के बीच उस समय विवाद हो गया था जब एक्ट्रेस ने एक बार रितिक के साथ अफेयर होने का दावा किया था.

Nawazuddin ने Kangana Ranuat की फिल्म Tiku Weds Sheru के प्रमोशन में जोड़ा Hrithik Roshan का नाम, जानिए Salman, Srk और Aamir के साथ क्या है कनेक्शन (Watch Video)
Kangana Ranat and Hrithik Roshan (Photo Credits: Instagram)

Nawazuddin Adds Hrithik Roshan to Kangana Ranaut's Tiku Weds Sheru Promotion: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कंगना रनौत द्वारा निर्मित 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रचार के दौरान एक्टर ऋतिक रोशन के नाम का जिक्र किया. ज्ञात हो कि एक्ट्रेस कंगना और रितिक के बीच उस समय विवाद हो गया था जब एक्ट्रेस ने एक बार रितिक के साथ अफेयर होने का दावा किया था. एक्ट्रेस कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान रितिक को मूर्ख एक्स (पूर्व) भी कहा था. Neeyat Trailer: Vidya Balan स्टारर मर्डर-मिस्ट्री 'नीयत' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 7 जुलाई को बड़े पर्दे पर सुलझेगी गुत्थी (Watch Video)

अब एक्टर नवाजुद्दीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म का एक प्रोमो शेयर किया है. क्लिप में वह सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और अपना परिचय दे रहे हैं. वह कहते हैं, हैलो दोस्तों, मेरा नाम शेरू है और लोग मुझे प्यार से शेरू ही बुलाते हैं. मैं बॉलीवुड में काम करता हूं. छोटी मोटी फिल्मों का बड़ा प्रोड्यूसर हूं. देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

इसके बाद नवाजुद्दीन शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ अपनी तस्वीरें दिखाने लगते हैं. इसके साथ ही वह कहते हैं, 'ऋतिक गया हुआ था इसलिए नहीं है.'

इसके बाद अभिनेता 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' की अपनी पॉपुलर लाइन का जिक्र करते हैं और शादी के लिए उपयुक्त लड़की के बारे में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बात करते हैं. एक्टर नवाजुद्दीन कहते हैं, मैं ऐसी लड़की ढूंढ रहा हूं जो मेरा ध्यान रखे लेकिन मुझसे ज्यादा मेरे भाई का, बाप का, दादा का सबका ध्यान रखे.

मजाकिया अंदाज में वह कहते हैं उसमें कोई बुरी आदत नहीं है और फिर वह उन लड़कियों का बायोडाटा मांगते हैं जो उससे शादी करना चाहती हैं.

एक्टर ने वीडियो क्लिप के कैप्शन लिखा, शेरू मियां की तो बात ही कुछ अलग है! मोस्ट डिजायरेबल बैचलर ऐसे ही थोड़ी ना कहता है! देखिए इनकी प्यार की रोलरकोस्टर यात्रा, जल्दी ही. 'टीकू वेड्स शेरू' में अवनीत कौर भी हैं. यह 23 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).