बॉलीवुड

Naurang Yadav Passes Away: नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था.

Naurang Yadav Passes Away: नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस
Rajpal Yadav (Photo Credits: Instagram)

Naurang Yadav Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था. इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही राजपाल यादव गुरुवार, 23 जनवरी को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे थे. उन्हें उम्मीद थी कि उनके पिता स्वस्थ होकर घर लौटेंगे, लेकिन अस्पताल में ही उनका निधन हो गया.

इस दुखद खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. राजपाल यादव के पिता के निधन पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं. नौरंग यादव को उनके परिवार और जानने वालों के बीच एक सरल और स्नेही व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है. राजपाल यादव के पिता का निधन उनके परिवार के लिए एक अपूरणीय है.

नहीं रहे राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaj Tak (@aajtak)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2025 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).