बॉलीवुड

MET Gala 2024: ईशा अंबानी ने 'मेट गाला' में बिखेरा जलवा, खूबसूरत गाउन को बनाने में लगे 10 हजार घंटे (View Pics)

ईशा अंबानी ने मेट गाला 2024 में डिजाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया द्वारा स्टाइल किया गया एक खूबसूरत कलरफुल गाउन पहना. यह गाउन इतना खास है कि इसे बनाने में 10 हजार घंटे का समय लगा.

MET Gala 2024: ईशा अंबानी ने 'मेट गाला' में बिखेरा जलवा, खूबसूरत गाउन को बनाने में लगे 10 हजार घंटे (View Pics)
khushmag (Photo Credits: Instagram)

MET Gala 2024: अपने बेहतरीन फैशन और स्टाइल से सबको चौंकाने वाली बिज़नेस टाइकून ईशा अंबानी ने हर साल की तरह इस साल भी मेट गाला के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा. ईशा का लुक इस बार भी बेहद खास था और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इस बार ईशा ने डिजाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया द्वारा स्टाइल किया गया एक खूबसूरत कलरफुल गाउन पहना. यह गाउन इतना खास है कि इसे बनाने में 10 हजार घंटे का समय लगा. गाउन पर हाथ से कढ़ाई का काम किया गया है और उसमें फूलों, तितलियों और ड्रैगनफ्लाइज जैसी खूबसूरत डिजाइनें बनी हुई हैं. Alia Bhatt ने खूबसूरत फ्लोरल साड़ी पहन MET Gala में बिखेरा जलवा, एक्ट्रेस की तरफ टिकी सभी की निगाहें (View Pics)

ईशा के इस लुक को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है. लोग उनकी खूबसूरती और स्टाइल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ईशा अंबानी ने मेट गाला में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है.  पिछले साल भी उन्होंने एक शानदार गाउन पहनकर सबको चौंका दिया था.

देखें ईशा अंबानी की मेट गाला की तस्वीरें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khush Wedding Magazine (@khushmag)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).