बॉलीवुड

Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने पूरी की देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक की शूटिंग, फिल्म की पूरी टीम दिखी साथ (Watch Video)

जब से पंकज त्रिपाठी अभिनित 'मैं अटल हूं' का फर्स्ट लुक जारी किया है तब से दर्शक अभिनेता द्वारा भारत के प्रिय प्रधान मंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन को पर्दे पर उतारने और रवि जाधव द्वारा निर्देशित और ऋषि विरमानी एवं रवि जाधव द्वारा लिखित उनके जीवन पर सिनेमाई उत्कृष्ट कृति का अनुभव करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने पूरी की देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक की शूटिंग, फिल्म की पूरी टीम दिखी साथ (Watch Video)
Pankaj Tripathi (Photo Credits: Instagram)

Main Atal Hoon: जब से पंकज त्रिपाठी अभिनित 'मैं अटल हूं' का फर्स्ट लुक जारी किया है तब से दर्शक अभिनेता द्वारा भारत के प्रिय प्रधान मंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन को पर्दे पर उतारने और रवि जाधव द्वारा निर्देशित और ऋषि विरमानी एवं रवि जाधव द्वारा लिखित उनके जीवन पर सिनेमाई उत्कृष्ट कृति का अनुभव करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. Jawan Prevue Theme Out: Shah Rukh Khan की आगामी फिल्म का 'जवान प्रीव्यू थीम' हुआ रिलीज, फैंस ने बरसाया प्यार (Watch Video)

लखनऊ शूटिंग शेड्यूल के दौरान, फिल्म के निर्माताओं ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की और फिल्म पर विस्तार से चर्चा की. आज फिल्म ने मुंबई में अपना आखिरी शेड्यूल खत्म किया है. मुंबई, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर 45 दिनों में शूट की गई यह फिल्म आपको अटल बिहारी वाजपेयी जी के बचपन और असाधारण राजनीतिक यात्रा के बारे में बताएगी. शानदार कलाकारों के सहयोग से बनी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).