Kangana Ranaut ने Uorfi Javed को बताया पवित्र और डिवाइन, पर बोल्ड मॉडल को सता रही है यूनिफॉर्म सिविल कोड की चिंता
उर्फी ने एक ट्वीट करते हुए कहा, यूनिफॉर्म कोड मेरे लिए बुरा आयडिया साबित होगा, क्योंकि मैं सिर्फ अपने कपड़ो के कारण मशहूर हुई हूं. अब इस पर कंगना ने उर्फी को रिप्लाई किया है.
Kangana Ranaut On Uorfi Javed Nudity: कंगना रनौत ने हाल ही में उर्फी जावेद से कहा था कि चलो प्रधानमंत्री जी से 2024 के मैनिफेस्टो में यूनिफॉर्म सिविल कोड की मांग करते हैं. जिसपर उर्फी ने एक ट्वीट करते हुए कहा, यूनिफॉर्म कोड मेरे लिए बुरा आयडिया साबित होगा, क्योंकि मैं सिर्फ अपने कपड़ो के कारण मशहूर हुई हूं. अब इस पर कंगना ने उर्फी को रिप्लाई किया है.
कंगना ने उर्फी को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए लिखा, भारत में महादेवी अक्का नाम की रानी थी, जो शिव से प्यार करती थी, उसके पति ने अदालत के सामने कहा, अगर वह शिव से प्यार करती है तो कुछ नहीं लेना चाहिए, उसने अपने सारे कपड़े उतार दिए और महल छोड़ दिया और फिर कभी अपना शरीर नहीं ढका.
Both are self expression, Mahadevi Akka is a shinning star In the world of Kannada literature she is the greatest, she lived in forests and never wore clothes.
Don’t let anyone shame you about your body, you are pure and divine, my love to you 🤗
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 31, 2023
कंगना ने आगे लिखा, वस्त्र और उनकी कमी दोनों आत्म अभिव्यक्ति हैं, महादेवी अक्का एक चमकता सितारा हैं कन्नड़ साहित्य की दुनिया में वह सबसे महान हैं, वे जंगलों में रहती थीं और कभी कपड़े नहीं पहनती थीं. अपने शरीर के बारे में किसी को शर्मिंदा न होने दें, आप शुद्ध और दिव्य हैं, मेरा प्यार आपको.
कंगना रनौत जल्द ही इमरजेंसी फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म को खुद कंगना रनौत डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि इस फिल्म से लिए उन्होंने अपनी संपत्ति गिरवी रख दी है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2023 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

