Hrithik Roshan ने कजिन Pashmina Roshan की तारीफों के बांधे पुल, ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ देखकर हुए भावुक (View Pics)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोसन ने अपनी कज़िन पश्मीना रोशन की जमकर तारीफ की है. पश्मीना की पहली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ देखने के बाद ऋतिक बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर पश्मीना के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक संदेश लिखा.
Hrithik Roshan Praises Cousin Pashmina Roshan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोसन ने अपनी कज़िन पश्मीना रोशन की जमकर तारीफ की है. पश्मीना की पहली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ देखने के बाद ऋतिक बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर पश्मीना के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक संदेश लिखा. ऋतिक ने अपने पोस्ट में पश्मीना की जबरदस्त क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है. उन्होंने पश्मीना पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि वह बहुत कुछ हासिल करेंगी, खासकर ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में उनकी शुरुआत शानदार रही है. ऋतिक ने आगे कहा कि पश्मीना की एक खास अदा है, जिसकी उन्हें पहचान है और अगर वह इस बात को समझेंगी तो वह इसे और निखार सकेंगी. ऋतिक के इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर पश्मीना को बधाइयां मिल रही हैं. फैंस भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.
पश्मीना रोशन के लिए ऋतिक रोशन की पोस्ट
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

