Gabru Gang Trailer: पतंगबाजी प्रतियोगिता पर आधारित 'गबरू गैंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)
पतंगबाजी प्रतियोगिता की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिलचस्प स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'गबरू गैंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर को शेयर करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया है.
Gabru Gang Trailer: पतंगबाजी प्रतियोगिता की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिलचस्प स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'गबरू गैंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर को शेयर करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया है. फिल्म 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिषेक दुहन, श्रृष्टि रोडे, अभिषेक कुमार, ब्रजेश तिवारी और आरती पुरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन समीर खान द्वारा किया गया है, जो इस फिल्म से अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण अशोक गोयका, आरती पुरी, विवेक सिन्हा और समीर खान ने मिलकर किया है. Ulajh Teaser: जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया स्टारर 'उलझ' का टीजर हुआ रिलीज, फिल्म पांच जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
देखें ट्रेलर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

