DaMan Hindi Trailer: 'दमन' का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
दमन फिल्म की कहानी एक युवा डॉक्टर की है, जिसकी पोस्टिंग MBBS की परीक्षा पास करने के बाद बतौर सरकारी डॉक्टर दुर्गम इलाके में हो जाती है. वह इस गांव को अपनी कड़ी मेहनत के दम पर मलेरिया की तबाही से बचाने का प्रयास करता है. इस दौरान उसे किन किन तकलीफों का सामना करना पड़ता है ट्रेलर उसकी में एक झलक देखने मिलती है.
DaMan Hindi Trailer: उड़िया फिल्म दमन का हिंन्दी ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. यह फिल्म पहले ही उड़िया भाषा में धमाका मचा चुकी है. फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उड़िया फिल्म दमन बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रर्दशन देखने के बाद मेकर्स ने इसे हिन्दी में रिलीज करने का निर्णय लिया पैनोरमा स्टूडियो ने फिल्म का हिन्दी ट्रेलर रिलीज कर दिया है. प्रसाद लेनका देबी और विशाल मौर्य द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 3 उरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के उड़िया वर्जन की आयएमडीबी रेटिंग्स 9.7 है. देखें ट्रेलर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

