XXX वेब सीरीज में आपत्तिजनक सीन्स को लेकर Ekta Kapoor और मां Shobha Kapoor के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट
फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय (बिहार) की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने अरेस्ट वॉरंट जारी किया है.
Arrest Warrant Issued against Ekta Kapoor and Shobha Kapoor Over Bold Scenes in XXX Web Series: फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय (बिहार) की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने अरेस्ट वॉरंट जारी किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी वेब सीरीज XXX में बोल्ड सीन्स के जरिये लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. इस बात को लेकर उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी. शो में उन्होंने ऐसे सीन्स दर्शाए हैं जिसके कारण सेना में काम करने वाले जवान और उनके परिवार वालों की भावनाएं आहत हुई हैं. इस मामले में आदालत ने एकता और शोभा को कोर्ट में हाजिरी लगाने का आदेश दिया था. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिसके बाद अब उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किया गया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

