Akhil Mishra Passed Away: 3 Idiots के लाइब्रेरियन दुबे यानी अखिल मिश्रा का हादसे में हुआ निधन, 58 साल की उम्र में एक्टर ने ली आखिरी सांस
आमिर खान अभिनीत फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे की भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता अखिल मिश्रा का हैदराबाद में एक दुर्घटना में निधन हो गया.
3 Idiots Actor Akhil Mishra Passed Away: आमिर खान अभिनीत फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे की भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता अखिल मिश्रा का हैदराबाद में एक दुर्घटना में निधन हो गया. वह 58 वर्ष के थे. अभिनेता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर हैदराबाद में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे. वह बालकनी के पास काम करते समय एक ऊंची इमारत से गिर गए. अखिल 3 इंडियट्स के अलवा कई लोकप्रिय टेलीविजन शो जैसे उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमती और अन्य का भी हिस्सा रहे चुके हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

