देश

Dhruv Rathee Wife Pregnant: यूट्यूबर ध्रुव राठी बनने वाले हैं पिता, पत्नी के बेबी बंप की PHOTO शेयर कर दी जानकारी

फेमस भारतीय यूट्यूबर ध्रुव राठी जल्द ही पिता बनने वाले हैं. उन्होंने 'एक्स' पर अपनी पत्नी जूली एलबीआर के बेबी बंप की फोटोज शेयर कर ये जानकारी दी है. इसके अलावा जूली ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर कर इस खबर पर मुहर लगाई है.

Dhruv Rathee Wife Pregnant: यूट्यूबर ध्रुव राठी बनने वाले हैं पिता, पत्नी के बेबी बंप की PHOTO शेयर कर दी जानकारी
Photo- X

Dhruv Rathee Wife Pregnant: फेमस भारतीय यूट्यूबर ध्रुव राठी जल्द ही पिता बनने वाले हैं. उन्होंने 'एक्स' पर अपनी पत्नी जूली एलबीआर के बेबी बंप की फोटोज शेयर कर ये जानकारी दी है. इसके अलावा जूली ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर कर इस खबर पर मुहर लगाई है. दोनों लोगों ने ये भी बताया है कि उनका बेबी सितंबर में आ रहा है.

ध्रुव राठी अक्सर अपने यूट्यूब वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं. उनके यूट्यूब चैनल के करीब 18.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और उनके वीडियोज को लाखों व्यूज मिलते हैं. वह यूट्यूब के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं.

ये भी पढ़ें: Dhruv Rathi Death Threat: मेरे खिलाफ फेक आरोप, रोजाना जान से मारने की मिल रही धमकी; युट्यूबर ध्रुव राठी ने पोस्ट शेयर कर रखी अपनी बात

यूट्यूबर ध्रुव राठी बनने वाले हैं पिता

जूली एलबीआर ने शेयर की बी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Juli Lbr-Rathee (@juli_lbr)

बता दें, ध्रुव राठी का जन्म हरियाणा के रोहतक में एक हिंदू जाट परिवार में हुआ था. उन्होंने दिल्ली से स्कूली पढ़ाई के बाद जर्मनी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है. इसके साथ ही उन्होंने इसी संस्थान से एमटेक भी किया है. पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात जूली एलबीआर से हुई थी, जो जर्मनी की रहने वाली हैं. जूली भी व्लॉग्स बनाती हैं, जिस पर अच्छे खासे सबस्क्राइबर्स हैं. ध्रुव राठी ने 5 साल की डेटिंग के बाद नवंबर 2021 में जुली के साथ ऑस्ट्रिया के विएना में शादी कर ली. अब जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).