देश

चेन्नई: बस टायर के रिम पर की युवक ने सवारी, देखें रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें वीडियों के मुताबिक चेन्नई में अपने तेज रफ़्तार से जा रही एक बस में कुछ छात्र सवार होते है. इन छात्रों में सभी लोग बस में अन्दर चले जातें है. लेकिन एक छात्र विंडो ग्रिल के सहारे टायर के रिन पर खड़ा होकर स्टंट करने लगता है.

चेन्नई: बस टायर के रिम पर की युवक ने सवारी, देखें रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
स्टंट करता छात्र (Photo Credits: Youtube)

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियों को देखकर आपके कुछ समय के लिए होश उड़ जाएंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें इस वीडियो के मुताबिक चेन्नई में अपने तेज रफ़्तार से जा रही एक बस में कुछ छात्र सवार होते है. इन छात्रों में सभी लोग बस के अन्दर चले जातें है. लेकिन एक छात्र विंडो ग्रिल के सहारे टायर के रिम पर खड़ा होकर स्टंट करने लगता है. हैरान कर देने वाली बात है कि वह बस के बाहर लटकर स्टंट कर रहा है और बस में सवार उसके साथी उसका वीडियो बना रहें है.

छात्र द्वारा बस के बाहर स्टंड करने का यह सिलसिला एक दो मिनट तक नहीं चलता रहा बताया जा रहा है वह कुछ किलोमीटर तक इसी तरह से स्टंट करता रहा. यह भी पढ़े: मुंबई की लोकल ट्रेन में स्टंट करते महिला कैमरे में कैद, रेलवे पुलिस कर रही है तलाश

वहीं युवक द्वारा इस तरह से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस स्टंट करने वाले युवक और उसके दोस्तों की पहचान के लिए बस और उस क्षेत्र का पता करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल पुलिस के हाथ अभी तक किसी के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).