लंकापति रावण के साथ कसरत! गोवा के इस अनोखे ओपन जिम को देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग (Watch Viral Video)
गोवा में एक ऐसा अनोखा जिम है, जहां लोग दशानन रावण के साथ कसरत करते दिखाई दे रहे हैं. इस अनोखे ओपन जिम में रावण के अलावा और भी कई कलाकृतियां देखने को मिल रही हैं, जिसे देखकर कोई भी दंग रह सकता है.
Viral Video: भगदौड़ भरी जिंदगी में अधिकांश लोग खुद को फिट रखने के लिए जिम (Gym) में पसीना बहाते हैं. जिम में वो जिम ट्रेनर के निर्देश पर अलग-अलग तरह के वर्कआउट (Workout) उपकरणों के साथ कसरत (Exercise) करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी जिम में लंकापति रावण (Ravana) के साथ लोगों को एक्सरसाइज करते देखा है? जी हां, गोवा (Goa) में एक ऐसा अनोखा जिम है, जहां लोग दशानन रावण के साथ कसरत करते दिखाई दे रहे हैं. इस अनोखे ओपन जिम (Open Gym) में रावण के अलावा और भी कई कलाकृतियां देखने को मिल रही हैं, जिसे देखकर कोई भी दंग रह सकता है. इस अपोन जिम का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.
गोवा के इस ओपन जिम में कलाकारों ने अपनी कला का ऐसा जलवा बिखेरा है कि लोग उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं. इस वीडियो को diptejvernekar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस आउटडोर जिम में लोग अलग-अलग माइथॉलाजिकल कैरेक्टर्स के साथ एक्सरसाइज कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: कोलकाता में आसमान में रहस्यमयी लाइट देख हैरान हुए लोग, Aliens को लेकर फिर शुरु हुई चर्चा (See Pics)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि गोवा के कलाकार दिप्तेज वर्नेकर ने आउटडोर जिम को एक ऐसे पार्क में बदल दिया है, जहां घूमने के साथ-साथ लोग अलग-अलग तरह के अवतारों के साथ कसरत भी कर सकते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग रावण के अलावा अन्य अवतारों के साथ कसरत कर रहे हैं, जो दिखने में काफी मनमोहक लग रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

