वायरल

महिला ने पैरों में पहने थे सांप जैसे दिखने वाले Stockings, फिर पति ने उठाया डंडा, आगे जो हुआ उससे आप भी हो जाएंगे हैरान

मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां एक महिला को सांप जैसे स्टॉकिंगस पहनना बेहद भारी पड़ गया. खुद महिला के पति ने उस पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गई.

महिला ने पैरों में पहने थे सांप जैसे दिखने वाले Stockings, फिर पति ने उठाया डंडा, आगे जो हुआ उससे आप भी हो जाएंगे हैरान
महिला ने पहने थे सांप जैसे दिखने वाले Stockings (Photo-Facebook)

आज के समय में फैशन के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं. फैशन का दौर आए दिन लोगों के सर चढ़ रहा है. इस फैशन में लोगों ने जानवरों को कॉपी करना तक नहीं छोड़ा है. टाइगर प्रिंट वाले कपड़ें हों या जेब्रा स्ट्रिप वाला स्टाइल दोनों ही चलन में हैं. इस कड़ी में सांप को भी कॉपी किया गया है. हालांकि इस फैशन के परिणाम जिस तरह घातक आएं है उसे देखते हुए लोग शायद अब इस फैशन से बचें.

मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां एक महिला को सांप जैसे स्टॉकिंगस पहनना बेहद भारी पड़ गया. खुद महिला के पति ने उस पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गई. दरअसल महिला ने सांप जैसे दिखने वाले स्टॉकिंगस पहने थे. महिला का पति जैसे ही कमरे में पहुंचा तो उसे लगा कि कमरे में 2 सांप है. ये दरअसल महिला के पैर थे. इसके बाद महिला के पति ने बेसबैट से अपनी पत्नी पर हमला किया.

इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि महिला के पैर पूरी तरह सांप जैसे ही दिख रहे थे. महिला के पति का अपनी पत्नी के पैरों को सांप समझकर पीटने भी उसकी कोई गलती नहीं थी. पति द्वारा किए गए इस हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई. फैशन आपके लिए किस तरह घातक हो सकता इस का इस खबर से बखूबी पता चलता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2018 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).