वायरल

Viral Video: फिशिंग के दौरान पानी में मगरमच्छ को देख महिला के उड़े होश, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ फिशिंग कर रही है, लेकिन तभी पानी में उस मगरमच्छ दिखाई देता है, जिसे देख महिला के होश उड़ जाते हैं. यह घटना अमेरिका के फ्लोरिडा की बताई जा रही है.

Viral Video: फिशिंग के दौरान पानी में मगरमच्छ को देख महिला के उड़े होश, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
मछली पकड़ते समय दिखा मगरमच्छ (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: कई लोग फिशिंग (Fishing) के इतने शौकीन होते हैं कि जरा सी भी फुर्सत मिलने पर वो अपने इस शौक को पूरा करने के लिए निकल पड़ते हैं. हालांकि किसी जंगल क्षेत्र में मछली (Fish) पकड़ना थोड़ा रिस्की भी हो सकता है. एक तो किसी जंगली जानवर (Wild Animals) के पास आने का हर समय खतरा होता है, दूसरा पानी में राज करने वाले मगरमच्छ (Crocodile) से किसी भी वक्त पाला पड़ सकता है. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ फिशिंग कर रही है, लेकिन तभी पानी में उसे मगरमच्छ दिखाई देता है, जिसे देख महिला के होश उड़ जाते हैं. यह घटना अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) की बताई जा रही है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं. वीडियो को देख यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए यह सुझाव दिया है कि हमें ऐसे खतरनाक जगहों पर फिशिंग ट्रिप पर जाने से परहेज करना चाहिए. हालांकि इस वीडियो को तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था, तब से यह लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मगरमच्छ ने पेट डॉग को अपने जबड़े में दबोचा, कुत्ते ने ऐसे बचाई अपनी जान, देखें वायरल वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jade (@capecoral.jade)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने दोस्त के साथ फिशिंग कर रही है, लेकिन इसमें महिला नजर नहीं आ रही है. फिशिंग के दौरान अचानक से पानी में खतरनाक मगरमच्छ दिखाई देने लगता है. मगरमच्छ को देखकर महिला के जैसे होश ही उड़ गए, क्योंकि महिला और उनके दोस्तों ने इस बात की उम्मीद नहीं की थी कि वहां उनका पाला किसी मगरमच्छ से पड़ सकता है. दरअसल, महिला वीडियो बना रही थी, तभी उसे पानी में मगरमच्छ दिखता है और वो घबराकर पीछे हट जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).