Delhi Viral Video: दिल्ली के कनॉट प्लेस में नाश्ता करने गई महिला, डोसे में मिले 8 मरे कॉकरोच (Watch Video))

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मद्रास कॉफी हाउस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यहां एक महिला को खाने के लिए परोसे गए डोसे में 8 छोटे-छोटे कॉकरोच निकले हैं. यह देखकर उसके होश उड़ गए. इसके बाद महिला ने इसका वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

Photo- X

Delhi Viral Video: दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मद्रास कॉफी हाउस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यहां एक महिला को खाने के लिए परोसे गए डोसे में 8 छोटे-छोटे कॉकरोच निकले हैं. यह देखकर महिला के होश उड़ गए. उसने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

महिला का कहना है कि वह अपने दोस्त के साथ मद्रास कॉफी हाउस में डोसा खाने गई थी. वहां उसने 2 डोसा आर्डर किया. महिला ने जैसे ही सर्व किए गए डोसे का एक टूकड़ा खाया, उसे उसमें काले-काले धब्बे दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें: VIDEO: सिर्फ 2 सेकंड के लिए प्रेग्नेंट हुई लड़की! मेट्रो में सीट कब्जा करने के लिए अपनाया गजब का तरीका, देखें वायरल वीडियो

वीडियो देखें: 

इन धब्बों को ध्यान से दोबारा देखने पर पता चला कि वह धब्बे नहीं बल्कि कॉकरोच थे. घटना की जानकारी होने पर कैफे के स्टाफ ने फौरन डोसे की प्लेट को वहां से हटा दिया. अब इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

फिलहाल, महिला ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस जांच गहनता से इसकी जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच दिल्ली में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\