वायरल

बॉस के साथ ऑनलाइन मीटिंग के दौरान महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा… अपनी हंसी नहीं रोक पाए सभी कर्मचारी (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी. दरअसव, मीटिंग के दौरान एक महिला कर्मचारी अचानक कुर्सी से गिर जाती है और उसे देखकर अन्य सभी कर्मचारी हंसने लगते हैं. दरअसल, महिला के साथ-साथ अन्य कर्मचारी बॉस के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर रहे थे, तभी अचानक महिला की कुर्सी टूट गई और वह धड़ाम से जमीन पर गिर गई.

बॉस के साथ ऑनलाइन मीटिंग के दौरान महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा… अपनी हंसी नहीं रोक पाए सभी कर्मचारी (Watch Viral Video)
ऑनलाइन मीटिंग के दौरान गिरी महिला (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान अधिकांश लोग अपने घर से दफ्तर का काम कर रहे हैं. वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) के दौरान अक्सर ऑनलाइन मीटिंग (Online Meeting) के जरिए कर्मचारी और बॉस काम को लेकर चर्चा करते हैं. कोरोना संकट (Corona Crisis) के दौरान सोशल मीडिया पर अक्सर कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें मीटिंग के दौरान कुछ शर्मनाक घटनाएं या फिर हंसाने वाले वाकये हो जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी. दरअसल, मीटिंग के दौरान एक महिला कर्मचारी अचानक कुर्सी से गिर जाती है और उसे देखकर अन्य सभी कर्मचारी हंसने लगते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, शार्लेट कोजिनेट्स नाम की एक महिला फर्नीचर कंपनी में सेल्स एसोसिएट के तौर पर काम करती हैं. महिला के साथ-साथ अन्य कर्मचारी बॉस के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर रहे थे, तभी अचानक महिला की कुर्सी टूट गई और वह धड़ाम से जमीन पर गिर गई. नीचे गिरते ही महिला अपना कैमरा बंद कर लेती है और दूसरी कुर्सी की तलाश करने लगती है, लेकिन इस दौरान वो माइक म्यूट करना भूल गई. इसके बाद मजेदार प्रतिक्रियाएं रिकॉर्ड हो गई, जिसे सुनकर बाकी कर्मचारी हंसने लगे. यह भी पढ़ें: Shocking! गुजरात में दो भूतों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा शख्स, उसके बाद जो हुआ उसे जानकर दंग रह जाएंगे आप

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Charlotte (@charkozy)

बताया जा रहा है कि यह घटना उनके सभी साथियों के सामने घटी. महिला के गिरने पर उनके साथी एक-एक कर हंसने लगते हैं. हालांकि कुर्सी से गिरने के बाद महिला फिर से उठकर बैठते हुए हंसने लगती है. महिला ने अपने साथियों से पूछा कि क्या यह कॉल रिकॉर्ड की जा रही थी, जिसके बाद उनमें से एक साथी कहता है कि हां इस कॉल को रिकॉर्ड किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).