वायरल

VIDEO: हाईवे पर जा रही महिला के साथ हुआ खतरनाक हादसा, कार हो गई पूरी तरह डैमेज, फिर भी बच गई जान

यह पूरा हादसा पीछे आ रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ

VIDEO: हाईवे पर जा रही महिला के साथ हुआ खतरनाक हादसा, कार हो गई पूरी तरह डैमेज, फिर भी बच गई जान
हाईवे पर चल रही कार पर गिरा साइन बोर्ड (Photo Credits: Nine News)

इंटरनेट पर हाईवे पर हुए एक खतरनाक हादसे का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. चौंका कर रख देने वाले इस हादसे का वीडियो ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न (Melbourne) का बताया जा रहा है. दरअसल, हाईवे पर कार से जा रही महिला के साथ एक भीषण हादसा हुआ. हादसे में महिला के कार के ऊपर अचानक से भारी भारकम रोड साइन बोर्ड (Sign Board) गिर गया. कार पूरी तरह डैमेज हो गई लेकिन इस हादसे में गनीमत रही की महिला की जान बच गई. महिला को गर्दन में मामूली चोट आई है.

देखें वीडियो-

कार में मौजूद महिला की उम्र 53 साल बताई जा रही है. यह पूरा हादसा पीछे आ रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ और अब इस खतरनाक हादसे का वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. हाईवे पर कार के ऊपर अचानक रोड साइन बोर्ड गिरने के क्या कारण थे, इसकी जांच में रोड प्रोजेक्ट्स अथॉरिटी जुट गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2019 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).