VIDEO: हमीरपुर में पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो हुआ वायरल
हमीरपुर के विकास भवन परिसर में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई, जिससे हड़कंप मच गया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घंटों से महिला को नीचे उतारने का प्रयास कर रही है. महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण जानने के लिए जांच की जा रही है.
हमीरपुर: जिले के कुछेछा चौकी क्षेत्र स्थित विकास भवन परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला अचानक परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई. इस अप्रत्याशित घटना से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
जैसे ही इस हाईवोल्टेज ड्रामे की सूचना प्रशासन को मिली, तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए घंटों मशक्कत की गई. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सीढ़ियों और रस्सियों की मदद से महिला को मनाने और नीचे लाने का प्रयास किया.
हमीरपुर -विकास भवन की पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा
महिला को उतारने के लिए जिला प्रशासन के कर्मचारी घंटों से लगे, कुछेछा चौकी इलाके के विकास भवन के परिसर का मामला#Hamirpur @hamirpurpolice @Uppolice pic.twitter.com/Z6CKswpZk9
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 17, 2025
शहर कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि महिला को टंकी से नीचे उतारने के प्रयास लगातार जारी हैं. उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला से बातचीत के जरिए पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.
इस घटना से जहां विकास भवन का कामकाज प्रभावित हुआ, वहीं आसपास के लोग भी भयभीत नजर आए. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से परेशान हो सकती है, लेकिन सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशें जारी हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

