वायरल

ICU से पति को घर वापस आने पर पत्नी ने 'गली में आज चांद निकला' गाने पर किया डांस, देखें वायरल वीडियो

महिला द्वारा पति को घर आने पर गाने पर डांस करने के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. जिसके बाद कई अन्य यूजर ने इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

ICU से  पति को घर वापस आने पर  पत्नी ने 'गली में आज चांद निकला' गाने पर किया डांस, देखें वायरल वीडियो
पति के साथ डांस करती महिला (Photo Credits: @TheRadFactor/ Twitter)

कोरोनोवायरस को लेकर पूरा देश डरा हुआ है. क्योंकि चीन के वुहान से शुरू इस बीमारी ने अब तक लगभग सभी देशों को अपने चपेट में ले लिया है. हालत ऐसी हो गई है कि जहां देश के बाहर के देशों में लोग एक दूसरे से मिलना जुलना पसंद नहीं कर रहे हैं है. वहीं भारत के कई प्रमुख राज्यों में स्कूल, कॉलेज, सिनेमा घर, स्वीमिंग पूल जैसे चीजों को बंद किया जा रहा है. ताकि इस बीमारी को लोगों में फैलने ना पाए. भारत में जहां कोरोनोवायरस को लेकर लोग भयभीत हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक महिला का पति को अस्पताल से घर वापस आने पर महिला द्वारा डांस करने को लेकर एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक पत्नी का है. जिसका पति बीमार होने के चलते पिछले दो हफ्ते से अस्पताल के आईसीयू में था. जो अब वह घर वापस आ गया है. पति को ठीक होकर घर वापस आने पर पत्नी खुश ही नहीं होती है. बल्कि वह फ़िल्मी गाना 'गली में आज चांद निकला '‘Gali Mein Aaj Chand Nikla’ गाने पर किया डांस. महिला द्वारा पति को घर आने पर गाने पर डांस करने के बाद @TheRadFactor  नाम के एक एक यूजर ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. जिसके बाद कई अन्य यूजर ने इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. यह भी पड़े: बीजेपी सांसद सनी देओल ने फिल्म ‘गदर’ के गाने पर किया डांस, फिल्मी डायलॉग बोलकर किया लोगों को इम्प्रेस, देखें Viral Video

देखें वीडियो: 

यूजर की प्रतिक्रिया:

वहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब तक 27,000 से अधिक बार देखा जा चुका है. ट्वीट के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला टिफिन की सर्विस चलाती है. वहीं उसका पति सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी है. फिलहाल उस किस बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था. इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2020 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).