वायरल

बीच सड़क पर महिला ने कर दी कार चालक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर पानीपत से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां बीच सड़क पर लोगों की भीड़ के बीच महिला ने एक कार चालक की जमकर धुनाई कर दी. इस घटना का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें स्कूटी पर सवार एक महिला दो युवकों की जमकर पिटाई करती दिख रही है.

बीच सड़क पर महिला ने कर दी कार चालक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो (Watch Viral Video)
महिला सरेआम की कार चालक की पिटाई (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक महिला द्वारा बीच सड़क पर कार चालक (Car Driver)  की पिटाई करने का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. बताया जा रहा है कि घटना पानीपत (Panipat) की है, जहां बीच सड़क पर लोगों की भीड़ के बीच महिला ने एक कार चालक की जमकर धुनाई कर दी. इस घटना का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें स्कूटी पर सवार एक महिला दो युवकों की जमकर पिटाई करती दिख रही है. इस वीडियो को अभिषेक जॉन्स ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- लखनऊ गर्ल के बाद अब पानीपत गर्ल है… सभी महिलाएं नहीं लेकिन… इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सरेआम कार चालक की पिटाई करने वाली महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है इतनी देर तक कोई लड़की अगर किसी लड़की को मारता तो फिर लोग क्या करते? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- हमारे भारतीय समाज की सच्चाई, उन्हें लगता है कि लड़कियां हमेशा सही होती हैं, लखनऊ के बाद पानीपत का ये वीडियो इसी बात का सबूत है. यह भी पढ़ें: जब बीच सड़क पर आपस में भिड़ गई लड़कियां, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूसे (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में सड़क पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है और भीड़ में एक महिला नजर आ रही है. स्कूटी पर सवार महिला कार चालक को सरेआम पिटती हुई दिखाई दे रही है. कैब ड्राइवर को महिला एक के बाद एक नौ थप्पड़ मारती है, जब इससे भी उसका दिल नहीं भरता है तो वो कार सवार युवक को क्रिकेट बैट से मारना शुरु कर देती है. यह वीडियो शुक्रवार को पानीपत के गांव शेरा से सामने आया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी तफ्तीश में जुट गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2021 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).