वायरल

झील किनारे घात लगाए बैठे थे जंगली कुत्ते, पानी पीने आया हिरण तो कर दिया हमला, फिर जो हुआ… (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ जंगली कुत्ते हिरण का शिकार करने के लिए झील के किनारे घात लगाए बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. हिरण पर हमला करने के दौरान झील में एक दरियाई घोड़ा भी दिखाई देता है, जिसे देख जंगली कुत्ते डर जाते हैं उसके बाद जो होता है उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. इस वीडियो को क्रुगर साइटिंग्स नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है.

झील किनारे घात लगाए बैठे थे जंगली कुत्ते, पानी पीने आया हिरण तो कर दिया हमला, फिर जो हुआ… (Watch Viral Video)
जंगली कुत्तों ने किया हिरण पर हमला (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: जिस तरह से पालतू कुत्तों (Pet Dogs) को इंसानों का सबसे अच्छा और सच्चा दोस्त माना जाता है, उसी तरह से जंगली कुत्तों (Wild Dogs) को बेहद खतरनाक माना जाता है, जो किसी भी जानवर को अपना शिकार बना सकते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ जंगली कुत्ते हिरण (Deer) का शिकार करने के लिए झील के किनारे घात लगाए बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. हिरण पर हमला करने के दौरान झील में एक दरियाई घोड़ा भी दिखाई देता है, जिसे देख जंगली कुत्ते डर जाते हैं उसके बाद जो होता है उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. इस वीडियो को क्रुगर साइटिंग्स नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में एक झील दिखाई दे रही है, जहां एक प्यासा हिरण पानी पीने के लिए पहुंचा है, लेकिन हिरण के वहां पहुंचने से पहले ही कई जंगली कुत्ते वहां घात लगाए बैठे हैं. जैसे ही हिरण झील में पानी पीने के लिए पहुंचता है, वैसे ही वहां मौजूद जंगली कुत्ते उसका शिकार करने के लिए पहुंच जाते हैं. कुत्तों को देखते ही हिरण पानी के भीतर चला जाता है और जंगली कुत्तों की नजर झील में मौजूद दरियाई घोड़े पर पड़ती है. यह भी पढ़ें: पानी की टंकी में गिरकर फंसा नन्हा हाथी, 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

दरियाई घोड़े को झील में देखकर कुत्ते डर जाते हैं और वह अपने शिकार के करीब नहीं पहुंच पाते हैं. हालांकि हिरण को पानी के भीतर देखते ही दरियाई घोड़े को पता चल जाता है कि पानी में उसके अलावा भी कोई और जानवर मौजूद है. बस फिर क्या था, दरियाई घोड़ा भी हिरण का शिकार करने की कोशिश में जुट जाता है, लेकिन उसका हर वार खाली जाता है. हिरण किसी तरह से जंगली कुत्तों और दरियाई घोड़े से अपनी जान बचाते हुए झील के किनारे पहुंचता है, लेकिन तभी जंगली कुत्ते उसे पकड़ लेते हैं और उसका शिकार करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).