Viral Video: जब बंदर ने मदारी पर कर दिया चाकू से हमला, फिर जो हुआ… वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर तेज धारदार चाकू से मदारी पर हमला करता है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इसके आखिर में जो होता है वो और भी मजेदार है.
Monkey Viral Video: बंदर (Monkey) इंसानों की अच्छी तरह से नकल उतारते हैं और इंसानों की तरह हरकते करने वाले बंदरों के कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर देखने को मिलते हैं. आपने असल जिंदगी में कभी न कभी बंदर और मदारी का खेल तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने इस खेल के दौरान किसी बंदर को मदारी पर हमला करते हुए देखा है और वो भी धारदार चाकू से… अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर तेज धारदार चाकू से मदारी पर हमला करता है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इसके आखिर में जो होता है वो और भी मजेदार है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया ‘mixx_upp’ नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. 1 जुलाई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 700,382 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: इंसानों की तरह चाय की दुकान पर बर्तन धोते बंदर का मजेदार Video हुआ Viral, जिसे देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदर और मदारी दिखाई दे रहे हैं. मदारी के खेल के दौरान बंदर अचानक से चाकू लेकर मदारी पर हमला कर देता है, जिसे देख मदारी घबरा जाता है. बंदर कई बार चाकू से मदारी पर हमला करने की कोशिश करता है, फिर मदारी उसे गन दिखाता है, जिससे घबराकर बंदर चाकू फिर से मदारी के हाथ में दे देता है. वहां मौजूद लोग इस नजारे का लुत्फ उठाते हुए वीडियो बनाते नजर आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

