जब केयरटेकर के साथ जमकर मस्ती करने लगा हाथी, मजेदार वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी (Watch Viral Video)
हाथी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी अपने केयरटेकर के साथ मस्ती करता दिख रहा है. गजराज की अटखेलियां इतनी मनमोहक है कि इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी और आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.
Elephant Funny Viral Video: हाथी (Elephant) ऐसा प्राणी है जिसकी गिनती सबसे समझदार जानवरों में होती है. हाथी वैसे तो जंगल में अपने झुंड के साथ रहना पसंद करते हैं, लेकिन वो इंसानों के साथ भी बड़ी ही सहजता से रह लेते हैं. इंसानों और हाथियों (Elephants) के बीच दोस्ताना रिश्ते के कई जबरदस्त उदाहरण आए दिन देखने को मिल ही जाते हैं. कई लोग जहां हाथियों से डरते हैं तो वहीं कई लोग बेखौफ होकर उनके साथ खेलना और रहना पसंद करते हैं. एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Funny Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक हाथी अपने केयरटेकर के साथ मस्ती करता दिख रहा है. गजराज की अटखेलियां इतनी मनमोहक है कि इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी और आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. सम्राट गौड़ा ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- हे! ये मेरा बिस्तर है... उठो... इस वीडियो को अब तक 182.8k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बाथटब में अटखेलियां करता दिखा नन्हा हाथी, भीषण गर्मी में चिल करते गजराज का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
Hey! That's my bed..get up..😠 pic.twitter.com/WX4IaROsvp
— Dr.Samrat Gowda IFS (@IfsSamrat) May 10, 2022
वीडियो मे देखा जा सकता है कि एक केयरटेकर हाथियों के बाड़े के भीतर एक गद्दे पर आराम से लेटा हुआ है, तभी एक नन्हा हाथी उसके पास पहुंचता है और उसे उठाने की कोशिश करने लगता है. हाथी पहले लोहे की पाइप वाले बाड़े को पार करके दूसरी तरफ आता है और गद्दे पर आराम फरमा रहे शख्स के पास पहुंचता है. इसके बाद वो गद्दे पर अपने पैर रख देता है और शख्स को उठाने लगता है. आखिरकार हाथी उसे गद्दे से उठाकर ही दम लेता है और खुद उस पर आराम से लेट जाता है, जिस शख्स को हाथी गद्दे से उठाता है वो भी उसके बगल में लेट जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2022 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

