वायरल

फल बेचने का ये कैसा तरीका? शख्स के इस अजीबो-गरीब अंदाज से कहीं ग्राहक डर से न भाग जाएं (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक फल विक्रेता का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स अजीबो-गरीब अंदाज में फल बेचता दिख रहा है. फल बेचने का उसका अंदाज इतना डरावना है कि लोग उसे देखकर ही उससे दूर भाग जाएंगे.

फल बेचने का ये कैसा तरीका? शख्स के इस अजीबो-गरीब अंदाज से कहीं ग्राहक डर से न भाग जाएं (Watch Viral Video)
फल बेचने का अजीबो-गरीब तरीका (Photo Credits: Instagram)

Fruit Seller Viral Video: मार्केट में फल और सब्जियां (Fruits and Vegetables) बेचने वाले अक्सर देखने को मिल जाते हैं, जबकि कई लोग फल और सब्जियों का ठेला लेकर गली-गली घूमते हैं. घर के बाहर ठेला लेकर आने वाले सब्जी या फल विक्रेता से लोग फल और सब्जियां खरीदते हैं. वैसे तो गली-गली घूमकर फली सब्जी बेचने वाले (Fruit Seller) आवाज लगाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक फल विक्रेता का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शख्स अजीबो-गरीब अंदाज में फल बेचता दिख रहा है. फल बेचने का उसका अंदाज इतना डरावना है कि लोग उसे देखकर ही उससे दूर भाग जाएंगे.

इस वीडियो को देखकर एक तरफ जहां लोग हैरान हो रहे हैं तो वहीं उनकी हंसी भी छूट रही है, जिसे mixfood_hunter नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 9.7 मिलियन यानी 97 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- मुझे भी अपने रेस्टोरेंट में ऐसे ही एनर्जी वाले शख्स की जरूरत है, जबकि किसी का कहना है कि उसने ऐसा फल बचने वाला कभी नहीं देखा. यह भी पढ़ें: Video: मुंबई के शख्स ने ताज होटल में खाना खाने के बाद 'चिल्लर' से चुकाया बिल, वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बिल्कुल अजीबो-गरीब अंदाज में फल बेचता नजर आ रहा है. देखते ही देखते वो खौफनाक अंदाज में चिल्लाने लगता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. शख्स एक हाथ में तरबूज लेता है और दूसरे हाथ से तराजू वाले बर्तन को अपने सिर पर पीटने लगता है, फिर जोर-जोर से चिल्लाने के बाद तरबूज काटता है और दोनों हाथों में उसे लेकर फिर चिल्लाता है. इसी तरह वो पपीते के साथ भी करता है. उसके इस अंदाज को देखकर यकीनन लोग फल खरीदने के बजाय उसे देखकर ही भाग जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2023 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).