सिर्फ अंडरवियर पहनकर रात को घरों में घुसता है ये आदमी, औरतों के अंत:वस्त्रों...
यह शख्स अपने शरीर पर सिर्फ अंडरवियर पहनता है और पूरे शरीर पर तेल लगाए रहता है. आरोपी उन घरों को ज्यादा निशाना बनाता है, जहां केवल महिलाएं ही रहती हों.
पणजी: गोवा के डोना पाउला से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां रहने वाले लोगों ने पुलिस से एक अजीबो-गरीब शख्स के बारे में शिकायत की. जिससे खुद पुलिस भी हैरान है. लोगों ने कहा कि पिछले तीन महीनों से एक शख्स ने उन्हें परेशान कर रखा है. वह रोज रात में घर में घुस आता है और पूरी रात महिला को सोते हुए निहारता है. इस अजीबोगरीब शख्स के बारे में पता तब चला जब दो महिलाओं ने उसे सुबह अपने बगल में लेटे हुए पाया. पर महिलाओं के उठते ही वह तुरंत वहां से निकलकर फरार हो गया. पुलिस ने अनजान शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
मामले में और हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी लगभग नग्न अवस्था में घर में घुसता है. शिकायत में इलाके के लोगों ने कहा है कि जब वह सुबह उठते हैं, तो घर के खिड़की दरवाजे खुले हुए मिलते हैं.
आरोपी पहनता है सिर्फ अंडरवियर
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, यह शख्स अपने शरीर पर सिर्फ अंडरवियर पहनता है और पूरे शरीर पर तेल लगाए रहता है. आरोपी उन घरों को ज्यादा निशाना बनाता है, जहां केवल महिलाएं ही रहती हों. शिकायत के मुताबिक, पिछले तीन महीने में उसने घरों में घुसना ज्यादा कर दिया है.
घरों से महिलाओं के अंडरगार्मेंटस गायब
शिकायत के मुताबिक़ घरों से किसी आरोपी कोई कीमती चीज नहीं चुराता, हालांकि घरों से कैश जरूर गायब हैं. वहीं, कुछ महिलाओं ने कहा है कि उनके अंडरगारमेंट्स भी गायब हैं. कुछ घरों में तेल के निशान भी मिले हैं. आरोपी किचन और हॉल की खिड़की से अंदर घुसता है.
बता दें, बीते 15 जून को आरोपी दो महिला के बगल में फ्लोर पर लेटा हुआ मिला, जैसे ही महिलाओं की नजर पड़ी आरोपी तेजी से भागा और वहां से गायब हो गया. वहीं, बीते 2 सितंबर को वह एक कपल के बेडरूम में लेटा हुआ मिला. जैसे ही उन्होंने उसका पीछा किया वह खिड़की से कूदकर भाग गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2018 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

