Viral Video: 31 अंडों का ऑमलेट खाने पर मिलेगा एक लाख रुपए का ईनाम, क्या आप पूरा कर सकते हैं ये चैलेंज
सोशल मीडिया पर 31 अंडों के ऑमलेट को खाने का एक चैलेंज वायरल हो रहा है, जिसके बदले में एक लाख रुपए का ईनाम मिलेगा. इस अजीबो-गरीब चैलेंज को पूरा करने वाले शख्स को दुकानदार की तरफ से एक लाख रुपए का ईनाम दिए जाने का दावा किया जा रहा है.
Omelette Challenge Viral Video: इस दुनिया में वेज (Veg) और नॉनवेज (Nonveg) खाने वाले लोगों की भरमार है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नॉनवेज के नाम पर सिर्फ अंडा (Egg) खाते हैं. वैसे तो आमतौर पर लोग 2 से 3 अंडे ही खाते हैं, पर जिम करने वाले लोग 6-7 अंडे भी एक बार में खा जाते हैं, लेकिन क्या कोई 31 अंडों के ऑमलेट (Omelette) को एक बार में खा सकता है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर 31 अंडों के ऑमलेट को खाने का एक चैलेंज (Omelette Challenge) वायरल हो रहा है, जिसके बदले में एक लाख रुपए का ईनाम मिलेगा. इस अजीबो-गरीब चैलेंज को पूरा करने वाले शख्स को दुकानदार की तरफ से एक लाख रुपए का ईनाम दिए जाने का दावा किया जा रहा है.
इस चैलेंज से जुड़े वीडियो को इंस्टाग्राम पर food_founder_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 5 लाख के करीब लोग देख चुके हैं. इसके साथ ही इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये ऑमलेट खाओ और सीधा डॉक्टर के पास जाओ, जबकि दूसरे ने लिखा है- इस अंडे को खाने के बाद तो एक लाख में अस्पताल में इलाज भी नहीं होगा. यह भी पढ़ें: Mango Omelette: शख्स ने बनाया मैंगो ऑमलेट, अजीब रेसिपी देख भड़के नेटीजंस, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दिल्ली के एक दुकानदार राजीव 31 अंडों के ऑमलेट खाने के बदले में एक लाख रुपए ईनाम देने का दावा कर रहे हैं. ये पहले एक-एक कर कुल 31 अंडे फोड़ते हैं, फिर पैन में ढेर सारा बटर डालकर उसमें प्याज, मिर्च, टमाटर और ब्रेड डालकर ऑमलेट बनाते हैं. ऑमलेट बनाने के बाद उसे ढेर सारी चीज के साथ सर्व करते हुए चैलेंज देते हैं कि जो भी इस ऑमलेट को खाएगा, उसे एक लाख रूपए का ईनाम दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2023 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

