वायरल

Viral Video: महिलाओं ने अपने बालों से बियर की बोतल खोलकर दिखाया अपना टैलेंट, लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर महिलाओं के अजीबो-गरीब कारनामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने लंबे बालों से बियर की बोतल को सहजता से खोलकर हर किसी को हैरत में डाल देती हैं.

Viral Video: महिलाओं ने अपने बालों से बियर की बोतल खोलकर दिखाया अपना टैलेंट, लोग हुए हैरान
महिलाओं ने बाल से खोली बियर की बोतल (Photo Credits: X)

Viral Video: इस दुनिया में टैलेंटेड  लोगों (Talented People) की कोई कमी नहीं है, जो अक्सर अपने अजीबो-गरीब कारनामों से लोगों को हैरत में डाल देते हैं. कई बार कुछ लोग अपने अनोखे टैलेंट से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं और सबको अपना मुरीद बना लेते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर महिलाओं के अजीबो-गरीब कारनामे का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अपने लंबे बालों से बियर की बोतल (Beer Bottle) को सहजता से खोलकर हर किसी को हैरत में डाल देती हैं. अपने बालों से न सिर्फ ये महिलाएं अपने टैलेंट का परिचय देती हैं, बल्कि अपने इस हुनर से लोगों का दिल भी जीत लेती हैं.

इस वीडियो को Enezator नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 11.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह बहुत बुरा था, लेकिन साथ ही बहुत फनी भी था, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- महिलाएं हर चीज का सही जगह इस्तेमाल करना जानती हैं. यह भी पढ़ें: Ice Diving: कंपाने वाली कड़ाके की ठंड में आइस डाइविंग करता दिखा शख्स, Viral Video में नजारा देख उड़ जाएंगे आपके होश

देखें वीडियो-

वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले दो महिलाएं नजर आती हैं, जो अपने लंबे और मजबूत बालों से बियर की बोतल खोल देती हैं. बालों की मदद से ये महिलाएं एक झटके में बियर की बोतल को खोल लेती हैं, फिर जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है उसमें दो पुरुष भी ड्रिंक की बोतल के साथ दिखाई देते हैं और यह सोचते हुए नजर आते हैं कि वो आखिर इस बोतल को कैसे खोलें. यहां सबसे मजेदार बात तो यह है कि दोनों पुरुषों के सिर पर बाल ही नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).