Viral Video: लिफ्ट में मास्क पहने महिला ने दूसरी महिला को लूटा, बेहोश करके गहने और सामान लेकर हुई फरार
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मास्क लगाए एक महिला लिफ्ट में चढ़ी दूसरी महिला को पहले तो बेहोश करती है, फिर उसके गहने और सामान लेकर वहां से फरार हो जाती है.
Viral Video: चोरी और लूटपाट से जुड़ी घटनाएं अक्सर देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आती रहती हैं. चोर चोरी करने के लिए नए-नए तरीकों को इस्तेमाल करते हैं, जिनके बारे में आम इंसान सोच भी नहीं सकता है. ऐसे में जरा सोचिए आप लिफ्ट से जा रहे हों और उसके भीतर आप लूटपाट के शिकार हो जाए तो? जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मास्क (Mask) लगाए एक महिला लिफ्ट (Lift) में चढ़ी दूसरी महिला को पहले तो बेहोश करती है, फिर उसके गहने और सामान लेकर वहां से फरार हो जाती है. हालांकि यह वायरल वीडियो कब और कहां का है, यह महज रील है या फिर रियल है, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी को इससे अपनी सुरक्षा को लेकर सीख जरूर लेनी चाहिए.
इस वीडियो को एक्स पर @sanjayjourno नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- अरे मैं अक्सर लिफ्ट में ऊपर नीचे करती रहती हूं, ऐसे वीडियो को देखकर आज मैं डर गई. वहीं एक अन्य ने लिखा है- रील है भाई रियल नहीं है. यह भी पढ़ें: गैर मर्द को किस करने में बिजी थी पत्नी, नजारा देख गुस्साए पति ने दिया जोरदार पंच और फिर... (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
वायरल वीडियो कब और कहाँ का है? रील है या रियल है? नहीं मालूम!!! लेकिन सतर्क करने वाला है। pic.twitter.com/2J4zThVKVi
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) February 29, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लिफ्ट में चढ़ी है और उसका चेहरा मास्क से ढका हुआ है. मास्क लगाए हुए महिला कुछ देर तक लिफ्ट में इंतजार करती है, फिर कुछ देर बाद दूसरी महिला उस लिफ्ट में चढ़ती है. महिला को अकेली पाकर मास्क वाली महिला नशा देकर उसे बेहोश कर देती है, फिर उसके गहने और बाकी के सामान को लेकर वहां से फरार हो जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

