Viral Video: बेंगलुरु की बीएमटीसी बस में महिला से छेड़छाड़; बस चालक और पीड़ित महिला ने आरोपी को सिखाया सबक
बेंगलुरु की एक बीएमटीसी सिटी बस में महिला यात्री के साथ गलत नीयत से छूने और छेड़छाड़ करने के आरोपी व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के दौरान सतर्क चालक ने बस के दोनों दरवाजे बंद कर आरोपी को भागने से रोका, जिसके बाद पीड़ित महिला और चालक ने उसकी पिटाई की.
बेंगलुरु: सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है. बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (Bengaluru Metropolitan Transport Corporation) (BMTC) की एक सिटी बस का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला यात्री और बस चालक एक व्यक्ति को छेड़छाड़ के आरोप में पीटते हुए नजर आ रहे हैं.
यह घटना हेब्बल से मान्याता टेक पार्क रूट पर चलने वाली बीएमटीसी बस (रूट संख्या 500D/40) में घटित हुई. यह भी पढ़ें: Maharashtra Train Viral Video: महाराष्ट्र के अकोला में चलती ट्रेन में छेड़छाड़ करने वाले को महिला ने सिखाया सबक, लोगों के बीच चेहरे पर लगाई लिपस्टिक और पहनाईं चूड़ियां
बस चालक की सतर्कता से आरोपी नहीं भाग सका
प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, जब बस नागावारा के पास मान्याता टेक पार्क की ओर जा रही थी, तब एक पुरुष यात्री पर महिला यात्री को गलत नीयत से छूने (Inappropriate touching) का आरोप लगा.
महिला के तुरंत शिकायत करने पर बस चालक (जिसकी पहचान प्रवीन के रूप में बताई गई है) ने स्थिति को संभाला और आरोपी को भागने से रोकने के लिए बस के दोनों दरवाजे तुरंत बंद कर दिए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला आरोपी को थप्पड़ मार रही है, जबकि चालक भी अपनी सीट से उठकर आरोपी को काबू करने की कोशिश कर रहा है. अन्य महिला यात्री भी आरोपी को सबक सिखाने की बात कहती सुनाई दे रही हैं.
BMTC ड्राइवर ने यौन उत्पीड़न के आरोपी व्यक्ति को लात मारी
आरोपी के बार-बार बस में चढ़ने का दावा
सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति अक्सर हेब्बल-मान्याता रूट पर चलने वाली बीएमटीसी बसों में चढ़ता था और महिला यात्रियों के साथ अनुचित व्यवहार करता था. हालांकि, पुलिस या परिवहन अधिकारियों द्वारा इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
बीएमटीसी अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी मान्याता टेक पार्क बस स्टॉप पर उतर गया, जबकि पीड़ित महिला आगे बाबूसापाल्या बस स्टॉप पर उतरीं.
पुलिस जांच में जुटी
बीएमटीसी प्रशासन का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई formal एफआईआर (FIR) या आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बेंगलुरु शहर की पुलिस हरकत में आई है और घटनाक्रम की सत्यता जांचने तथा विवरण जुटाने के लिए बीएमटीसी अधिकारियों से संपर्क कर रही है.