Viral Video: चिड़ियाघर के संचालक पर लकड़बग्घे ने की Kiss की बारिश, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
एक लकड़बग्घा ने एक चिड़ियाघर संचालक पर किस की बरसात करता हुआ वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को1 लाख 32 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. यह वीडियो कैलिफोर्निया के रेप्टाइल जू का है. वीडियो में चिड़िया घर के संथापक (Jay Brewer) लकड़बग्घे के साथ स्विमिंग पूल में दिखाई दे रहे हैं.
Viral Video: एक लकड़बग्घा ने एक चिड़ियाघर संचालक पर किस की बरसात करता हुआ वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को1 लाख 32 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. यह वीडियो कैलिफोर्निया के रेप्टाइल जू का है. वीडियो में चिड़िया घर के संथापक (Jay Brewer) लकड़बग्घे के साथ स्विमिंग पूल में दिखाई दे रहे हैं. पूल में लकड़बग्घा Jay Brewer की गोद में दिखाई दे रहा है और उन्हें बार बार किस कर रहा है. वीडियो कैप्शन से प्रतीत होता है कि लकड़बग्घा के मधुर हावभाव से ब्रेवर भी उतने ही हैरान हैं. जे ब्रेवर के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में उन्हें लकड़बग्घा के साथ गले में गहरे पानी में देखा जा सकता है. "कभी नहीं सोचा था कि मैं एक हाइना मुझे ऐसे किस करेगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: क्या आपने कभी किसी छिपकली को केला खाते हुए देखा है? वायरल हो रहा है क्यूट वीडियो
जे ब्रेवर ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया, उसे नेटिज़ेंस पसंद कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में हार्ट और लव इमोजी डालकर अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा लवली किया. लोग इस वीडियो से प्रभावित हैं और पूरा कमेंट सेक्शन लोगों की प्रतिक्रियाओं से भरा हुआ है.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
बता दें कि Jay Brewer अपने इनस्टाग्राम पेज पर चिड़ियाघर के जानवरों के साथ अपनी अलग अलग वीडियो शेयर करते रहते हैं. एक हफ्ते पहले उन्होंने चिड़ियाघर के अजगर के झूंड के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सैकड़ों अजगर के बीच में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2021 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

