वायरल

Viral Video: वॉकर में बैठे बच्चे को ढलान पर लुढ़कते देखकर बाइक से कूदा शख्स, बचाई जान, देखें वीडियो

असल जिंदगी में एकम शख्स ने सुपर हीरो की तरह एक खतरनाक स्टंट किया है. और एक ढलान वाली सड़क पर वॉकर में फिसलते हुए बच्चे की जान बचा ली. यह घटना दक्षिण अमेरिका की है. इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो गया है, जिसमें एक मोटर साइकिल सवार सड़क से नीचे सरकते हुए एक बच्चे को देखता है, ये देखकर बिना कुछ सोचे समझे बच्चे को बचाने के लिए अपनी बाइक से कूद जाता है.

Viral Video: वॉकर में बैठे बच्चे को ढलान पर लुढ़कते देखकर बाइक से कूदा शख्स, बचाई जान, देखें वीडियो
शख्स ने बाइक से कूदकर बच्चे की बचाई जान, (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर)

असल जिंदगी में एक शख्स ने सुपर हीरो की तरह एक खतरनाक स्टंट किया है और एक ढलान वाली सड़क पर वॉकर में फिसलते हुए बच्चे की जान बचा ली. यह घटना दक्षिण अमेरिका की है. इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो गया है, जिसमें एक मोटर साइकिल सवार सड़क से नीचे सरकते हुए बच्चे को देखता है, ये देखकर बिना कुछ सोचे समझे बच्चे को बचाने के लिए अपनी बाइक से कूद जाता है. यह वीडियो बहुत ही हैरान कर देने वाला है, क्योंकि जिस स्पीड से बच्चा ढलान वाली सड़क से नीचे उतरता है वह बड़ा ही डरावना है, आगे जाकर बच्चे को चोट लग सकती थी, लेकिन ऐन वक्त पर उस शख्स ने आकर जान बचा ली.

खबरों के मुताबिक, यह घटना कोलंबिया के फ्लोरेंसिया के रिनकोन डे ला एस्ट्रेला (Rincon de la Estrella) में हुई. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि शख्स अपनी मोटरसाइकिल से सड़क के बीच कूद जाता है और वॉकर में लुढ़कते हुए बच्चे को बचा लेता है.

देखें वायरल वीडियो:

कुछ ही सेकंड के भीतर शख्स वॉकर को पकड़ने में कामयाब हो जाता है और बच्चा आगे नहीं बढ़ पाता है. जिसके बाद एक महिला शायद वह बच्चे की मां शख्स और बच्चे के पीछे भागती हुई दिखाई देती है. शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. लोग इस शख्स को सुपरहीरो कहकर बुला रहे हैं और कह रहे हैं दुनिया में ऐसे लोगों की वजह से इंसानियत जिन्दा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).