वायरल

Viral Video: टेक्सास की महिला ने गर्भ में 18 बच्चों के पलने का किया दावा, फूले पेट की सच्चाई जानकर उड़े लोगों के होश

कई महिलाओं की प्रेग्नेंसी बेहद खौफनाक भी होती है और एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टेक्सास की एक महिला ने दावा किया कि उसके गर्भ में 18 बच्चे पल रहे हैं, लेकिन इसकी सच्चाई जब सामने आई तो सबके होश ही उड़ गए.

Viral Video: टेक्सास की महिला ने गर्भ में 18 बच्चों के पलने का किया दावा, फूले पेट की सच्चाई जानकर उड़े लोगों के होश
गर्भ में 18 बच्चे पलने का दावा (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि मां बनना दुनिया की हर महिला के लिए उसके जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है. शादी के बाद हर महिला की ख्वाहिश होती है कि वो मां बने और अपने बच्चे को अपनी गोद में खिलाए. कई महिलाएं जहां आसानी से गर्भवती हो जाती हैं और उनके मां बनने का सपना पूरा हो जाता है, जबकि कई महिलाओं को मां बनने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वो अस्पतालों के भी चक्कर लगाती हैं, ताकि चिकित्सा की मदद से ही सही, पर वो मां बन सकें. इसके विपरित कई महिलाओं की प्रेग्नेंसी (Pregnancy) बेहद खौफनाक भी होती है और एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें टेक्सास (Texax) की एक महिला ने दावा किया कि उसके गर्भ में 18 बच्चे पल रहे हैं, लेकिन इसकी सच्चाई जब सामने आई तो सबके होश ही उड़ गए.

इस वीडियो को larus.world नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- इसमें देखा जा सकता है कि महिला बड़ी मुश्किल से सांस ले पा रही है, जबकि दूसरे ने लिखा है- ये गड़बड़ी है, महिला के पैर छोटे हैं और सिर्फ पेट फूला है, यही कारण है कि ये महिला प्रेग्नेंट नहीं है. यह भी पढ़ें: Shocking! एक दिन में 23 दांतों को निकलवाने के बाद चीनी शख्स ने 12 दांत कराएं इप्लांट, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

महिला ने किया गर्भ में 18 बच्चे पलने का दावा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Larus (@larus.world)

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला का पेट एक गुब्बारे की तरह फूला हुआ है और इस महिला ने दावा किया कि वो 18 बच्चों को जन्म देने वाली है. इस वीडियो के मुताबिक महिला अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली है. जब महिला के इस दावे की पड़ताल की गई तो उसकी सच्चाई कुछ और ही निकली. बताया जा रहा है कि महिला प्रेग्नेंट नहीं थी, बल्कि उसे बहुत बड़ा ट्यूमर था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).