वायरल

स्कूल में सो रहा था बच्चा, जैसे ही टीचर ने उठाया तो किया कुछ ऐसा... सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों 4 साल के एक बच्चे का वीडियो बड़े तेजी से वायरल हो रहा है. इस बच्चे ने नींद में कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

स्कूल में सो रहा था बच्चा, जैसे ही टीचर ने उठाया तो किया कुछ ऐसा... सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
Photo Credit: Facebook

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों 4 साल के एक बच्चे का वीडियो बड़े तेजी से वायरल हो रहा है. इस बच्चे ने नींद में कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. वीडियो में नजर आ रहा है कि अचानक नींद से जगा यह बच्चा स्कूल बैग की जगह कैसे चेयर उठाकर जाने लगता है. यह वीडियो फिलीपींस के कैविटे प्रांत का है. वीडियो में नजर आ रहा है कि स्कूल में छुट्टी के बाद कुछ बच्चे क्लास रुम से जिस वक्त निकल रहे थे उस वक्त यह 4 साल का मासूम अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही सामने की बेंच पर सिर रखकर सोया हुआ है.

एक टीचर इसी बीच बच्चे का सामान बैग में पैक करने लगती है और इस बच्चे को जगाती है. बच्चा झटके से नींद में ही उठ जाता है और चलने लगता है. पर इस दौरान वह बैग की जगह कुर्सी को उठा लेता है और उसे ही बैग समझकर कंधे पर बैग की तरह पहनकर चल देता है.

इस फनी सीन को दैखकर टीचर्स भी जोर-जोर से हंसने लगे. करीब ढेड़ मिनट का ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बच्चे का नाम डीन लुईस पगताखन है. बच्चे की दादी एग्रेस रावेलो ओरिलोस ने अपने फेसबुक पेज से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘आप बस सोने के लिए स्कूल जाते हैं.’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.

इस वीडियो को फेसबुक पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 2 लाख से ज्यादा शेयर्स मिल चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2018 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).