Viral Video: कान में घुसकर आतंक मचा रहा था एक खौफनाक जीव, जांच कराई तो उड़ गए महिला के होश
ताइवान की एक महिला अजीबो-गरीब आवाजों से परेशान होकर जब डॉक्टरों के पास गई तो जांच के दौरान उसके होश उड़ गए, क्योंकि महिला के कान में कई दिनों से एक मकड़ी घुसकर आतंक मचा रही थी. डॉक्टरों ने आखिरकार मकड़ी को उसके कान से बाहर निकाला.
Viral Video: ताइवान (Taiwan) की एक महिला को कई दिनों से अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिससे परेशान होकर महिला डॉक्टर के पास पहुंची, लेकिन जब डॉक्टर (Doctor) ने उसके कानों की जांच की तो महिला के होश ही उड़ गए. दरअसल, जांच के दौरान महिला के कान (Ear) में एक खौफनाक जीव मिला, जो उसके कान में घुसकर कई दिनों से आतंक मचा रहा था. दरअसल, महिला के कान में एक मकड़ी घुस गई थी, जिसकी वजह से वो अजीबो-गरीब आवाजों को सुन रही थी. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने डॉक्टरों को बताया कि वो पिछले चार दिन से सो नहीं पा रही थी, क्योंकि जब भी वो सोने की कोशिश करती, तभी उसे अजीबो-गरीब आवाज सुनाई देने लगती थी.
महिला को कभी ऐसा लगता कि कोई चीज उसके कानों के भीतर रेंग रही है तो कभी लगता कि आवाज बहुत तेज आने लगी. इन सबसे परेशान होकर महिला डॉक्टर के पास पहुंची. डॉक्टरों ने जब जांच की तो पाया कि उसके कान में एक मकड़ी (Spider) और एक मकड़ी का कंकाल मौजूद है. इसके बाद डॉक्टरों ने उसके कान में एक ट्यूब डाला और फिर उसकी मदद से मकड़ी और कंकाल दोनों को बाहर निकाल दिया, जिससे महिला को फौरन आराम मिल गया.
देखें वीडियो-
A woman with hypertension presented to the clinic with a 4-day history of abnormal sounds in her ear. On examination, a small spider was seen moving within the external auditory canal of the left ear. The molted exoskeleton of the spider was also present. https://t.co/dye2sbbiL9 pic.twitter.com/SfeNBBGQS8
— NEJM (@NEJM) October 25, 2023
महिला का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने यह भी बताया कि उसके कान के पर्दे में किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं है. ताइवान म्यूनिसिपल अस्पताल के डॉक्टर्स ने न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में महिला के अनुभव को लेकर एक केस रिपोर्ट पब्लिश की है. इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर महिला के कान के अंदर का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसके साथ लिखा है- हाइपरटेंशन का शिकार एक महिला क्लिनिक आई जो चार दिनों से अपने कान में अजीबो-गरीब आवाज सुन रही थी. जांच में पता चला कि उसके बाएं कान में एक मकड़ी और एक कंकाल है, बाद में जिसे निकाला गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

