वायरल Video: रेलवे स्टेशन पर पुलिसवाले ने की महिला से छेड़खानी, तो हुई चप्पल से पिटाई
फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छेड़खानी करनेवाला कांस्टेबल किस पुलिस स्टेशन से है और उसपर कार्रवाई हुई है कि नहीं
मुंबई. भारत में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा बेहद महत्वपूर्ण विषय है. महिलाओं से छेड़खानी और रेप जैसी कई संगीन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है. वैसे तो महिलाओं की सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस के कांधे पर होती है. लेकिन अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या होगा. सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों की नींद उड़ा दी है. इस वीडियो में एक पुलिस कांस्टेबल एक महिला के साथ छेड़खानी करते हुए कैद हो गया.
कैमरे की तीसरी नजर से बचना मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन है. जरा आप भी वायरल हो रहे इस वीडियो को देखें. कैसे दो महिलाएं मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर बैठकर आपस में बातचीत कर रही हैं. ठीक उन्हीं के बगल में एक पुलिस कांस्टेबल बैठा हुआ है. जरा आप भी उसकी हरकत को ध्यान से देखें, कैसे सोने के बहाने वो महिला के साथ छेड़खानी कर रहा है. लेकिन उसे यह पता नहीं था कि उसकी इस हरकत को सामने बैठा शख्स अपने मोबाइल में शूट कर रहा है.
कांस्टेबल जब घिनोनी हरकत कर रहा था. ठीक उसी वक्त दूसरी महिला ने पुलिसवाले की इस हरकत पर सवाल खड़ा किया. जिसके बाद पुलिस कांस्टेबल के ठीक बगल में बैठा एक शख्स उसकी पिटाई कर देता है. फिर अपनी गंदी हरकत के पकड़े जाने पर कांस्टेबल वहां से उठकर भागने लगा.
गौरतलब हो महिला के साथ गंदी हरकत करने वाले आरोपी कॉन्स्टेबल का नाम जहांगीर है. जो कल्याण रेलवे सुरक्षा बल में कार्यरत है. वहीं इस घटना की जानकारी जैसे उच्च अधिकारीयों के पास पहुंची तो उन्होंने आरोपी कॉन्स्टेबल जहांगीर पर कर्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है. .
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2018 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

