वायरल

दिल दहला देनेवाला Video: चाय में अधिक चायपत्ती डालने पर नाबालिग नौकरानी को बेरहमी से पीटा

सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तान से एक दिल दहला देनेवाला विडियो सामने आया है. जिसको देखकर आपको गुस्सा भी आएगा और दया भी आएगी. इस वीडियो में एक मालकिन अपनी नाबालिक नौकरानी को बेरहमी से पीट रही है और लड़की रो रही है.

दिल दहला देनेवाला Video: चाय में अधिक चायपत्ती डालने पर नाबालिग नौकरानी को बेरहमी से पीटा
नाबालिग नौकरानी को पीटती हुई महिला (Photo Credits: @ShireenMazari1)

इस्‍लामाबाद: सोशल मीडिया पर पाकिस्‍तान से एक दिल दहला देनेवाला विडियो सामने आया है. जिसको देखकर आपको गुस्सा भी आएगा और दया भी आएगी. इस वीडियो में एक मालकिन अपनी नाबालिक नौकरानी को बेरहमी से पीट रही है और लड़की रो रही है. पिटाई की वजह बस इतनी सी है कि उसने चाय बनाते वक्‍त अध‍िक चाय पत्ती का इस्‍तेमाल किया.

इस एक मिनट 40 सेकेंड के वायरल विडियो में महिला 14 साल की मासूम लड़की को बुरी तरह से मार रही है. वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि महिला लगातार लड़की थप्‍पड़ मार रही है और गालियांभी दे रही हैं. वह लड़की को मारते हुए उसका बाल भी खींचते हुए दिख रही है. महिला कह रही है, ‘कितनी बार बताया है तुझे, लेकिन हर बार यही गलती। इतनी चाय का तुम्‍हारा बाप लाकर देता है. दफा हो जा यहां से। लड़की में शर्म भी नहीं है. आज तेरा आख‍िरी दिन है यहां.’

‘द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून’ की खबर के मुताबिक, मामला सुर्ख‍ियों में आने के बाद पाकिस्‍तान की मानवाध‍िकार मंत्री श‍िरीन मजारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए महिला पर कारवाही के लिए लोगों से महिला की पहचान करने की अपील की है. ज्ञात हो की यह वीडियो मोबाइल से बनाया गया है. और विडियो बनानेवाला शख्स महिला से कहता है कि एक तो 14 साल की बच्‍ची से काम करवा रही हो, ऊपर से उसे मार भी रही हो. महिला के पास ही एक बच्‍चा भी खेलता हुआ नजर आ रहा है.

वहीं सोशल मीडिया पर यह बर्बरता का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. ट्विटर यूजर्स महिला के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है. इसके अलावा पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्‍ट‍िस साकिब नासिर को भी इस मामलें को गंभीरता के साथ लेने के लिए कह रहे है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2018 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).