वायरल

शर्मनाक! बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

फिलहाल इस वीडियो से जुड़ी अब तक कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है. जैसे की यह महिला कौन है और किस राज्य की घटना है

शर्मनाक! बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ( Photo Credit: Facebook )

नई दिल्ली. सोशल मीडिया आज के दौर का सबसे तेज मैसेंजर है. जहां अपनी तकलीफ से लेकर किसी और की समस्या की खबर तेजी से पहुंचाया जा सकता है. यही कारण है कि अपराध हो या मनोरंजन अक्सर ऐसे वीडियों सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए एक बिस्तर पर पड़ी बुजुर्ग महिला को पीट रही है.

जरा आप भी वीडियों को देखिए, कैसे हाथ में डंडी लिए एक महिला बिस्तर पर बदहवास पड़ी महिला को पीट रही है. वीडियों देखने के बाद यह अंदाजा लग रहा रही कि बिस्तर पर पड़ी महिला असहाय है उसमें उठने तक की हिम्मत नहीं है. बेजान पड़ी उस महिला को बड़ी बेहरमी से मार रही है. इस वीडियो को उस वक्त कैमरे में कैद किया गया है जब महिला की पिटाई हो रही थी.

फिलहाल इस वीडियो से जुड़ी अब तक कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है. जैसे की यह महिला कौन है और किस राज्य की घटना है. शायद इसलिए लोग इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं ताकि  इस आरोपी महिला को सजा मिल सकें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2018 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).