Viral Video: शख्स ने खतरे में डाली बच्चे की जान, बिना किसी सेफ्टी के उसे गोद में लेकर हजारों फीट की ऊंचाई से कूदा
सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना किसी सेफ्टी के अपने बच्चे को गोद में लेकर ऊंचाई से छलांग लगा देता है. बंजी जंपिंग का यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है.
Bungee Jumping Viral Video: एडवेंचर के शौकीन अक्सर खतरनाक जगहों पर ट्रैकिंग (Trekking), बंजी जपिंग (Bungee Jumping), राफ्टिंग (Rafting) जैसी साहसिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए निकल पड़ते हैं. ऐसी साहसिक गतिविधियों में जितना एडवेंचर होता है, उतना ही इसमें जोखिम भी होता है, इसलिए इस दौरान सुरक्षा का खास तौर पर ख्याल रखना होता है. हालांकि कई लोग इस दौरान भी सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण चीज को नजरअंदाज कर देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना किसी सेफ्टी के अपने बच्चे को गोद में लेकर ऊंचाई से छलांग लगा देता है. बंजी जंपिंग का यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है.
इस वीडियो को laughtercolours नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा है- मुझे लगता है बंजी जंपिंग की एक उम्र सीमा होनी चाहिए. वहीं दूसरे ने लिखा है- बेवकूफ पिता, इसे क्या नहीं पता कि यह कितना खतरनाक हो सकता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: शख्स ने वाटरफॉल से दिया लड़की को धक्का, खतरनाक बंजी जंपिंग का दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल
पिता ने खतरे में डाली बच्चे की जान
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने बच्चे को गोद में लेकर बंजी जंपिंग करता है. इस दौरान वो बिना किसी सेफ्टी के अपने बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रहा है, हालांकि उसने अपनी पूरी सेफ्टी ली है, लेकिन बच्चे की सेफ्टी के नाम पर कुछ नहीं है. बच्चे की जिंदगी को खतरे में डालकर बंजी जंपिंग करने वाले इस शख्स के वीडियो को देखकर लोग इसे दुनिया का सबसे खराब पिता बताते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

