वायरल

Viral Video: पिंजरे में कैद शेर से मस्ती करना शख्स को पड़ा भारी, जंगल के राजा दबोच ली उसकी उंगली

सोशल मीडिया पर एक चिड़ियाघर से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पिंजरे में कैद शेर से मस्ती करने की गलती कर बैठता है और शेर उसकी उंगली दबोच लेता है.

Viral Video: पिंजरे में कैद शेर से मस्ती करना शख्स को पड़ा भारी, जंगल के राजा दबोच ली उसकी उंगली
जंगल के राजा से शरारत पड़ी भारी (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: जंगल का राजा (King of Forest) शेर पूरे जंगल (Forest) में राज करता है और उसकी एक दहाड़ से पूरा जंगल कांपने लगता है. भले ही शेर किसी पिंजरे (Cage) में क्यों न कैद हो, लेकिन इससे उसकी ताकत कम नहीं होती है. जंगल में कैद होने के बावजूद शेर की स्फूर्ति और उसकी ताकत का कोई मुकाबला नहीं किया जा सकता है. ऐसे में उसे कमजोर समझकर उससे पंगा लेना किसी के लिए भी भारी पड़ सकता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक चिड़ियाघर (Zoo)  से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स पिंजरे में कैद शेर (Lion) से मस्ती करने की गलती कर बैठता है और शेर उसकी उंगली दबोच लेता है.

इस वीडियो को Extinction.animale नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर कई लोगों को जहां शख्स की इस हरकत पर गुस्सा आ रहा है तो वहीं कुछ लोगों को तरस भी आ रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 46,547 लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: कुत्ते को देख जंगल के राजा की हालत हुई खराब, जानवर के सामने भिगी बिल्ली बना शेर (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है पिंजरे में कैद शेर को देखने के बाद शख्स को लगता है कि वो उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा, इसलिए वो पिंजरे में उंगली डालकर शेर से मस्ती करने लगता है. शख्स को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वो शेर को छेड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तभी जंगल के राजा को उसकी इस हरकत पर गुस्सा आ जाता है और वो उसकी उंगली मुंह में दबोच लेता है. युवक अपनी उंगली छुड़ाने की काफी कोशिश करता है, लेकिन शेर से जीत न सका और उसे अपनी इस हरकत के लिए उंगली गंवानी पड़ी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).