Viral Video: शख्स ने झटके में खोली जादूगर की पोल, लड़की को काटने वाला जादू हुआ फेल
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक शख्स पल भर में जादूगर की पोल खोल देता है और लड़की को काटने वाला उसका जादू फेल हो जाता है
Viral Video: जादू (Magic) को हाथ की सफाई कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि अधिकांश लोगों का यही मानना है कि जादू सिर्फ नजर का धोखा होता है. एक जादूगर को अपनी इस कला को दिखाने के लिए काफी प्रैक्टिस करनी पड़ती है, जिसके जरिए जादूगर (Magician) बहुत आसानी से लोगों की आंखों में धूल झोंक देते हैं. हालांकि कई लोग जादू देखकर धोखा खा जाते हैं और उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, उसमें एक शख्स पल भर में जादूगर की पोल खोल देता है और लड़की को काटने वाला उसका जादू फेल हो जाता है. यह वीडियो न सिर्फ तेजी से वायरल हो रहा है, बल्कि लोगों का ध्यान भी अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.
इस वीडियो को Great Videos नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- और जादू फेल हो गया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.7M व्यूज मिल चुके हैं. जिसे देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Video: दक्षिण कोरियाई शेफ ने स्वादिष्ट गुजिया बनाकर मनाई होली, इंटरनेट पर लोग हुए इम्प्रेस
देखें वीडियो-
the magic is broken pic.twitter.com/YK2pr8AQyX
— Great Videos (@Enezator) March 6, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है जादूगर एक लड़की को काटकर जादू दिखा रहा है. आधे कटे हुए शरीर में स्कर्ट पहनी हुई लड़की के सिर्फ पैर चलते-फिरते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस नजारे को देखर दर्शक भी रोमांच से भर जाते हैं. जादूगर टेबल को इधर-उधर भी करता है और कटे हुए शरीर के बावजूद लड़की चलती-फिरती दिख रही है. हालांकि उसके अगले ही पल एक शख्स जादूगर के पास आता है और लड़की के ऊपर लगी स्कर्ट को उठाकर फेंक देता है और टेबल को खोलकर उसमें से एक लड़के को निकालता है जो लड़की बनी हुई थी. इन नजारे देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

