वायरल

Viral Video: बीच चौराहे पर तौलिया लपेटकर शख्स ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर टॉवेल पहनकर डांस करने लगता है. बीच चौराहे पर टॉवेल में डांस करते शख्स को देख लोगों का माथा चकरा रहा है.

Viral Video: बीच चौराहे पर तौलिया लपेटकर शख्स ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग
तौलिए में डांस (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में फेमस होने के लिए लोग अजीबो-गरीब हरकत करने से बाज नहीं आते हैं. कभी कोई बीच सड़क पर डांस (Dance) करना शुरु कर देता है, जबकि कभी कोई मर्द महिलाओं के कपड़े पहनकर नाचने लगता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर टॉवेल (Towel) पहनकर डांस करने लगता है. बीच चौराहे पर टॉवेल में डांस (Towel Dance) करते शख्स को देख लोगों का माथा चकरा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी माथा यकीनन चकरा जाएगा, जिसे dumbest_man1811 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- सबको इंफ्लूएंसर बनना है…लाइक्स और व्यूज की भूख है भइया, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ऐसा डांस करने की भला क्या जरूरत है भइया, एक अन्य ने लिखा है- ये लहर कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है. यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Special Dance: करवा चौथ पर महिलाओं ने गली में आज चांद निकला गाने पर किया डांस, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nipun 🙂 (@dumbest_man1811)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स बीच चौराहे पर अपने बदन पर तौलिया लपेटकर डांस कर रहा है. शख्स सिग्नल पर डांस कर रहा है, जबकि वहां से गुजरने वाले लोग उसे हैरत भरी नजरों से देख रहे हैं. हालांकि डांस करने में शख्स इस तरह से मशगुल है कि उसे किसी के देखने या न देखने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2023 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).